एक को बहता देख दूसरे ने बचाने के प्रयास में गंवाई जान विश्व प्रसिद्ध एतिहासिक धार्मिक स्थान ब्रमोह्ती में नहाते समय दो नौजवान लड़कों की मौत हो गई।...
सतलुज दरिया में दो युवकों की डूबने से मौत
एक को बहता देख दूसरे ने बचाने के प्रयास में गंवाई जान
विश्व प्रसिद्ध एतिहासिक धार्मिक स्थान ब्रमोह्ती में नहाते समय दो नौजवान लड़कों की मौत हो गई। जिसमें एक का नाम रितांष बाली पुत्र उमेश बाली निवासी गांव कलसेहड़ा जबकि दूसरे का नाम विकास शर्मा था जो लुधियाणा के रहने वाला था और अपने नान के घर गांव थलूह आया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाणा निवासी विकास ब्रमोह्ती मन्दिर अपने परिवार के साथ माथा टेकने आया था कि माथा टेकने के उपरांत नहाने के लिए सतलुज दरिया में चला गया और सतलुज के पानी की गहराई को नाप नहीं सका और पानी के तेज बहाव में बह गया।
लुधियाणा के रहने वाले विकास शर्मा की लाश अभी नहीं मिल पाई
विकास को डुबते देख रितांष बाली उसे बचाने के लिए जैसे ही अपनी बाजू आगे की तो वह भी पानी के तेज बहाव में बह गया और दो लोग और उन्हे बचाने के लिए आगे बढ़े वह भी डूबते-डूबते बचे और लोगों ने कड़ी मशक्त के उपरांत उन्हे बाहर निकाला। फिलहाल कलसेहड़ा निवासी रितांष बाली की शव तो गोताखोर कमलप्रीत की टीम निकाल लाई, लेकिन अंधेरा होने के कारण विकास की लाश अभी नहीं मिल पाई है। मौके पर पहुंची मेहतपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।