Hamirpur: पैसे डबल करने के नाम पर जज से 6 लाख की ठगी

 देशभर सहित प्रदेश और जिला हमीरपुर में साइबर क्राइम और धोखाधड़ी के मामलों के ग्राफ में कोई गिरावट नजर नहीं आ रही है। हमीरपुर जिला में ताजा और हैर...

Hamirpur: पैसे डबल करने के नाम पर जज से 6 लाख की ठगी

Hamirpur: पैसे डबल करने के नाम पर जज से 6 लाख की ठगी

 देशभर सहित प्रदेश और जिला हमीरपुर में साइबर क्राइम और धोखाधड़ी के मामलों के ग्राफ में कोई गिरावट नजर नहीं आ रही है। हमीरपुर जिला में ताजा और हैरान कर देने वाले मामले में साइबर ठगों द्वारा फिर से लाखों की धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार शातिरों ने किसी आम व्यक्ति नहीं बल्कि एक जज को ठगी का शिकार बनाया है। जानकारी के मुताबिक शातिरों ने बड़े सुनियोजित तरीके से एक जज से करीब 6 लाख रुपए की ठगी की है। माननीय जज की शिकायत पर सदर थाना में इस मामले को लेकर शातिरों के खिलाफ बीएनएस 318( 4) के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शातिरों ने जज को पैसे डबल करने का झांसा देकर इन्वैस्टमैंट करने बारे राजी किया और इसके उपरांत उनसे करीब 6 लाख रुपए ऐंठ कर गायब हो गए । हालांकि मामले को संवेदनशील मानते हुए पुलिस कोई भी स्पष्ट खुलासा करने से परहेज कर रही है परंतु इस मामले को लेकर सदर थाना में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और पुलिस इस मामले की छानबीन में गहनता से जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया पर किसी एप में आए विज्ञापन पर बेसिक इन्वैस्टमैंट करने के झांसे को लेकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है।