Una: गांव में 3 शावकों के साथ दिखी मादा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

जिला ऊना के जंगलों में फिर से तेंदुए दिखाई दिए हैं। भले ही इनको लेकर लोगों में भय हो लेकिन परफैक्ट ईको सिस्टम के लिए यह प्रसन्नता विषय है। अब हरोली क्...

Una: गांव में 3 शावकों के साथ दिखी मादा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

Una: गांव में 3 शावकों के साथ दिखी मादा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

जिला ऊना के जंगलों में फिर से तेंदुए दिखाई दिए हैं। भले ही इनको लेकर लोगों में भय हो लेकिन परफैक्ट ईको सिस्टम के लिए यह प्रसन्नता विषय है। अब हरोली क्षेत्र के कांटे गांव में एक साथ तेंदुए का परिवार दिखाई दिया है। 4 तेंदुओं पर आधारित यह परिवार तब दिखाई दिया, जब कुछ युवा कांटे के ऊपरी क्षेत्र मेें स्थित धार्मिक डेरे की तरफ जा रहे थे।

देखते-देखते ही पहले एक तेंदुआ फिर उसके साथ 3 और शावक भी दिखाई दिए। ये बड़े आराम से सड़क पर खेल रहे थे। गाड़ी को देखने के कुछ देर बाद ये झाड़ियों की तरफ चले गए। इस दौरान युवाओं ने इसकी वीडियो बना ली। हालांकि लोग भयभीत भी हैं और वन क्षेत्र में जाने से सहम रहे हैं। हरोली क्षेत्र में ही यह तीसरा मामला है, जब तेंदुओं की मौजूदगी पाई गई है। कुछ दिन पहले ही हरोली क्षेेत्र में एक तेंदुआ सड़क पर चलता हुआ दिखाई दिया था। इसका भी वाहन चालकों ने वीडियो बनाया।

सर्वे में पाई गई है 30 से 35 तेंदुओं की मौजूदगी
जिला ऊना में हाल ही में हुए एक सर्वे में 30 से 35 तेंदुओं की मौजूदगी पाई गई है। कोलकाता स्थित भारतीय प्राणी सर्वेक्षण संस्था, जोकि अन्वेषण और अनुसंधान पर कार्य करती है, ने जो सर्वे किया था। उसके मुताबिक जिले के प्रति 2 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 2 तेंदुओं की मौजूदगी का पता लगाया था। पूरे क्षेत्र के हिसाब से यह 35 से अधिक तेंदुए पाए गए थे और इसकी सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी।