सडक़ पर आड़े-तिरछे वाहन खजियार में हर दिन ट्रैफिक जाम

विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजियार में इन दिनों बाहरी राज्यों से घूमने आने वाले पर्यटकों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खजियार में इ...

सडक़ पर आड़े-तिरछे वाहन खजियार में हर दिन ट्रैफिक जाम

सडक़ पर आड़े-तिरछे वाहन खजियार में हर दिन ट्रैफिक जाम

विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजियार में इन दिनों बाहरी राज्यों से घूमने आने वाले पर्यटकों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खजियार में इन दिनों रोजाना वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। इससे जहां कारोबार प्रभावित हो रहा है वहीं बाहरी जगहों से घूमने आने वाले पर्यटकों को भी वाहन पार्क की सुविधा नहीं मिल पा रही है मैदानी इलाकों में गर्मी की तपिश बढने के साथ ही इन दिनों खजियार में रोजाना काफी तादाद पर्यटक हसीन वादियों में दो पल सुकनू के बिताने के लिए पहुंच रहे हैं।

मगर वाहन पार्किग की सुविधा न होने से इधर-उधर आडे तिरछे वाहन पार्क होने से ट्रैफिक जाम की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले हर वर्ष टूरिस्ट सीजन में खजियार में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाती थी, लेकिन इस वर्ष अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या काफी बढ गई है।

अतिरिक्त पुलिस जवान करो तैनात
लोगों ने बताया कि पार्किंग स्थलों की कमी के कारण सडक़ किनारे वाहन खड़े होने से रोजाना घंटों ट्रैफिक जाम हो रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से खजियार में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए जल्द अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती करने की मांग उठाई है। क्योकि हर दिन जाम से लोग परेशान हो चुके हैं।