आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण

विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत मौड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना और कैटल शेड आवंटन में अनियमितताओं के आरोपों को ग्रामीणों ने निराधार बताते हुए खारिज...

आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण

आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण

विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत मौड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना और कैटल शेड आवंटन में अनियमितताओं के आरोपों को ग्रामीणों ने निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। आरोपों के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को तेलका बाजार में रोष रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इससे पहले पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें लाभार्थियों और ग्रामीणों ने आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया। बैठक में मौजूद लोगों ने आरोपों का विरोध करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग भी रखी। बैठक में पंचायत सचिव राजन ठाकुर, उपप्रधान व्यास देव शर्मा, बीडीसी सदस्य अशोक सूर्यांश तथा सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।

बीडीओ सलूणी कंवर सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।