जिला मुख्यालय चंबा में बढ़ते वाहनों के दबाव और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। अब शहर की सडक़ों पर पु...
चंबा कालेज के स्वयंसेवी यातायात व्यवस्था पर रखेंगे नजर
जिला मुख्यालय चंबा में बढ़ते वाहनों के दबाव और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। अब शहर की सडक़ों पर पुलिस के साथ राजकीय महाविद्यालय चंबा के एनएसएस स्वयंसेवी भी यातायात व्यवस्था संभालते नजर आएंगे। ट्रैफिक पुलिस के इस विशेष जागरूकता अभियान के तहत कुल 11 स्वयंसेवियों को विशेष प्रशिक्षण देने के उपरांत फील्ड मेंदिया गया है। शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वयंसेवियों को तैनात किया गया है।घ् यह सभी युवा ट्रैफिक पुलिस की सीधी निगरानी और मार्गदर्शन में अपनी सेवाएं देंगे।
पुलिस विभाग ने इन स्वयंसेवियों को विशेष पहचान पत्र और यूनिफार्म भी प्रदान की है। यह सभी युवा न केवल यातायात को सुचारू बनाने में मदद करेंगे बल्कि आम जनता को नियमों के प्रति जागरूक भी करेंगे। अपनी पढाई प्रभावित किए बिना यह स्वयंसेवी बारी-बारी से समय निकालकर पुलिस का सहयोग करेंगे। स्वयंसेवियों ने कहा कि उन्हें खाकी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का मौका मिलने पर गर्व है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि इन युवाओं को प्रशिक्षण देने का मुख्य उददेश्य भविष्य के लिए एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करना और शहर की टैफिक व्यवस्था में सुधार लाना है।