एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने गुरूवार को ग्रामीण संसद चुनावों के दूसरे चरण के दौरान उपमंडल के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। उन्...
भरमौर की पंद्रह पंचायतों में निपटाई मतदान प्रक्रिया
एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने गुरूवार को ग्रामीण संसद चुनावों के दूसरे चरण के दौरान उपमंडल के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने मतदान व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों तथा मतदान कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम ने मतदाताओं से भी बातचीत की। बताते चलें कि भरमौर में ग्रामीण संसद के चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए हैं।
इसके तहत गुरुवार को उपमंडल में चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में भरमौर पंद्रह पंचायतों प्रंघाला, चौबिया, खणी, संचुई, भरमौर, चन्हौता, ग्रीमा, बजोल, दियोल, कुठेहड़, लामू, रूणुकोठी, औरा, सिंयूर व गरोला में वोट डाले गए। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से निपटाने के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। बहरहाल, एडीएम भरमौर ने गुरूवार को उपमंडल में आयोजित दूसरे चरण की चुनावी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
एडीएम विकास शर्मा के बोल…
एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि भरमौर उपमंडल में दो चरणों में आयोजित ग्रामीण ससंद के चुनावों की प्रक्रिया को निपटा लिया गया है।