17 मई को नगर निगम के 15 वार्डों के 38 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

मंडी। 17 मई को नगर निगम के 15 वार्डों के 38 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। पहली रिहर्सल के दौरान कुल 291 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया, जिन्हें चुनाव प्...

17 मई को नगर निगम के 15 वार्डों के 38 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

17 मई को नगर निगम के 15 वार्डों के 38 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

मंडी। 17 मई को नगर निगम के 15 वार्डों के 38 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। पहली रिहर्सल के दौरान कुल 291 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया, जिन्हें चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। नगर निगम मंडी चुनाव के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर संस्कृति सदन कांगनीधार में मतदान अधिकारियों के लिए रिहर्सल आयोजित की गई। इस अवसर पर एडीसी गुरसिमर सिंह ने अधिकारियों से जिम्मेदारी, निष्पक्षता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर रूपिंद्र कौर ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों को व्यवहार में लागू करना अत्यंत आवश्यक है। सभी अधिकारी मतदान दिवस पर अपने-अपने दायित्वों को भली-भांति समझते हुए नियमों के अनुरूप कार्य करें, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। नायब तहसीलदार निर्वाचन राजेश जोशी तथा डाइट मंडी के प्रवक्ता डॉ. कर्म सिंह ने मतदान अधिकारियों को बूथ स्थापना, ईवीएम संचालन, मॉक पोल प्रक्रिया, मतदान केंद्रों के प्रबंधन तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रदान की। दूसरी रिहर्सल 8 मई तथा अंतिम रिहर्सल 14 मई को आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार सदर संजीव कुमार, तहसीलदार निर्वाचन राजेश शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन राजेश जोशी, नोडल अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी भी उपस्थित रहे।