चमेरा-तीन बांध से छोड़ा जाएगा पानी, रावी से दूर रहें लोग

   राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की चमेरा-तीन विद्युत परियोजना में बुधवार से 5 फरवरी तक पूर्ण शटडाउन रहेगा। इस दौरान जलाशय को खाली करने की प्...

चमेरा-तीन बांध से छोड़ा जाएगा पानी, रावी से दूर रहें लोग

चमेरा-तीन बांध से छोड़ा जाएगा पानी, रावी से दूर रहें लोग

 

 राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की चमेरा-तीन विद्युत परियोजना में बुधवार से 5 फरवरी तक पूर्ण शटडाउन रहेगा। इस दौरान जलाशय को खाली करने की प्रक्रिया की जाएगी। इससे रावी नदी में जल प्रवाह बढ़ जाएगा। इसलिए निचले क्षेत्रों के लोगों को नदी से दूर रहने की हिदायत एनएचपीसी प्रबंधन ने दी है।
जलाशय को खाली करते समय चमेरा-3 बांध में खड़ामुख के गेटों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण रूप से खोला जाएगा। पानी छोड़े जाने से पूर्व हूटरों के माध्यम से चेतावनी भरे सायरन बजाए जाएंगे और बांध स्थल से धरवाला तक मोबाइल वाहन के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा भी जाएगी। परियोजना प्रबंधन ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान नदी के समीप न जाएं और जारी चेतावनियों का पालन सुनिश्चित करें।