नगरोटा सूरियां में पत्नी का मर्डर, भाग रहा था पति, लोगों ने पकडक़र पुलिस के हवाले किया

पुलिस थाना जवाली के अधीन नगरोटा सूरियां में महिला के मर्डर करने का मामला उजागर हुआ है। मृतका की पहचान लक्ष्मी (35) पत्नी सोनू के रूप में हुई है।...

नगरोटा सूरियां में पत्नी का मर्डर, भाग रहा था पति, लोगों ने पकडक़र पुलिस के हवाले किया

नगरोटा सूरियां में पत्नी का मर्डर, भाग रहा था पति, लोगों ने पकडक़र पुलिस के हवाले किया

पुलिस थाना जवाली के अधीन नगरोटा सूरियां में महिला के मर्डर करने का मामला उजागर हुआ है। मृतका की पहचान लक्ष्मी (35) पत्नी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है तथा आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी अनुसार सोनू नगरोटा सूरियां में अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था।

शुक्रवार को जब मृतका के कपड़ों को महिलाएं बदलने लगीं तो उसके शरीर पर चोटों के निशान दिखे, इस बारे में जब सोनू से पूछा, तो वह वहां से भागने लगा। लोगों ने सोनू को पकडक़र बांध लिया तथा पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने सोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने सोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।