जंगली जानवर ने हमला कर मार डालीं आठ भेड़ें

जनजातीय उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत पुल्लन में मंगलवार देर रात जंगली जानवर ने हमला कर आठ भेड़ों का मार डाला। घटना के बाद पांच भेेडें़ लापता बताई जा र...

जंगली जानवर ने हमला कर मार डालीं आठ भेड़ें

जंगली जानवर ने हमला कर मार डालीं आठ भेड़ें

जनजातीय उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत पुल्लन में मंगलवार देर रात जंगली जानवर ने हमला कर आठ भेड़ों का मार डाला। घटना के बाद पांच भेेडें़ लापता बताई जा रही है। पशुपालन व वन विभाग की टीम ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा ले लिया है। जानकारी के अनुसार पुल्लन पंचायत के पालन गांव के जोगिंद्र की भेड़-बकरियां नीनस पालन जंगल में बाड़े में मौजूद थी। इसी दौरान रात के अंधेरे में जंगली जानवर ने बाड़े में घुसकर तेरह भेड़ों को अपना निशाना बना डाला। पीडि़त भेड़पालक की ओर से घटना की सूचना तुरंत पंचायत प्रधान अंग्रेज कपूर को दी गई।

उन्होंने तुरंत वन व पशुपालन विभाग को सूचित किया। सूचना पर वन व पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पीडि़त भेड़पालक से बातचीत करने के साथ जंगली जानवर के हमले से पशुधन को हुए नुकसान के बारे में जानकारी हासिल की। पशुपालन व वन विभाग की टीम ने तैयार की रिपोर्ट पुल्लन पंचायत के प्रधान अंग्रेज कपूर ने बताया कि पशुपालन व वन विभाग की टीम ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन से पीडि़त भेड़पालक को पशुधन के नुकसान की भरपाई हेतु हरसंभव आर्थिक मदद देने का आग्रह किया है।