ढांक से गिरकर महिला की मौत

 विकास खंड सलूणी की किहार पंचायत में एक महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार देश शाम को पेश आया। मृतका की पहचान अनीता देवी पत्नी गु...

ढांक से गिरकर महिला की मौत

ढांक से गिरकर महिला की मौत

 विकास खंड सलूणी की किहार पंचायत में एक महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार देश शाम को पेश आया। मृतका की पहचान अनीता देवी पत्नी गुड्डो गांव घड़ेतरा के रूप में हुई है। महिला घड़ेतरा के पास पशुओं के लिए चारा लाने गई थी। इसी दौरान महिला का पांव फिसला और नीचे सड़क पर जा गिरी। अन्य लोगों ने महिला को ढांक से गिरते देखा। साथ ही परिजनों को सूचित किया। घायल महिला को सड़क से उठाकर उपचार के लिए किहार अस्पताल पहुंचाया गया। यहां महिला को चिकित्सकों ने मृत करार दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर रही है। वहीं, पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। किहार पंचायत प्रधान अख्तर मांगरा ने कहा कि महिला के गिरने की सूचना मिली थी। उसके बाद तुरंत पटवारी और पुलिस को सूचित कर दिया गया है और पुलिस मौके पर रवाना हो गई है।