घास काटते समय पेड़ से गिरकर महिला की मौत

साहो (चंबा)। पंचायत कीड़ी में शुक्रवार सुबह एक हादसे में 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान निमो देवी पत्नी मचलू राम के रूप में हुई है। बता...

घास काटते समय पेड़ से गिरकर महिला की मौत

घास काटते समय पेड़ से गिरकर महिला की मौत

साहो (चंबा)। पंचायत कीड़ी में शुक्रवार सुबह एक हादसे में 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान निमो देवी पत्नी मचलू राम के रूप में हुई है। बता दें कि निमो देवी सुबह करीब 6 बजे घर के पास पेड़ पर चढ़कर घास काट रही थीं। अचानक उनका पैर फिसल गया और पेड़ से नीचे गिर गईं। जमीन पर गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और अचेत हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत करार दे दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।