चंबा चौगान नंबर दो में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाएं हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। अब यहां इनके उत्प...
टोकरियां, अचार, चुख बेच कमाई कर रहीं महिलाएं
चंबा चौगान नंबर दो में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाएं हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। अब यहां इनके उत्पादों की मांग बढ़ने लगी है और स्टॉल पर खूब भीड़ देखने को मिल रही है। ये महिलाएं चील के पत्तों से बनीं टोकरियां, प्रसिद्ध चंबा अचार, चुख और धागों से तैयार किए गए आकर्षक गुलदस्ते बेच रही हैं। महिलाओं का कहना है कि उनके उत्पादों को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो रही है।
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दयाबंती, अनिता और निशा देवी ने बताया कि जब से उन्होंने चौगान में स्टॉल लगाना शुरू किया है, तब से उनके सामान की काफी मांग बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से उत्पाद बेचने की अनुमति मिलने से उन्हें अपने सामान को बेचने के लिए बेहतर अवसर मिला है। इससे न केवल उनकी आमदनी बढ़ी है बल्कि वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।