महिला मतदान केंद्रों में धूप में भी लगी रहीं कतारें

चंबा। नगर परिषद चुनाव के दौरान पांच महिला मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। पुराने कॉलेज के पास दो, कन्या विद्यालय के पास...

महिला मतदान केंद्रों में धूप में भी लगी रहीं कतारें

महिला मतदान केंद्रों में धूप में भी लगी रहीं कतारें

चंबा। नगर परिषद चुनाव के दौरान पांच महिला मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। पुराने कॉलेज के पास दो, कन्या विद्यालय के पास एक और भूरि सिंह संग्रहालय में दो केंद्र स्थापित किए गए थे।
सुबह सात बजे से मतदाता केंद्रों में उत्साह का माहौल था। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, कुछ केंद्रों में भीड़ थोड़ी कम हुई लेकिन भूरि सिंह संग्रहालय में कतारें इतनी लंबी थीं कि लाइन बाहर तक फैली नजर आई। चौंतड़ा का केंद्र पूरी तरह खुले में था, जहां मतदाता धूप में खड़े होकर मतदान के लिए कतार में लगे थे। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए कोई विशेष सुविधा नहीं थी। परिजन ही उन्हें लाकर मतदान करवा रहे थे। पहली बार वोट डालने वाले मतदाता भी उत्साहित नजर आए।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें