लचौड़ी-बिंदोखी सड़क पर पहले कुछ हिस्सों को पक्का किया गया था। अब शेष भागों में भी सड़क सुधार और तारकोल बिछाने का कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है। इसस...
लचौड़ी-बिंदोखी सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू
लचौड़ी-बिंदोखी सड़क पर पहले कुछ हिस्सों को पक्का किया गया था। अब शेष भागों में भी सड़क सुधार और तारकोल बिछाने का कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार करीब 18 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग के विस्तार और सुधार कार्य पर लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से सड़क के विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से ब्लैक टॉपिंग और मजबूती का कार्य किया जा रहा है।
सड़क के बेहतर होने से लोगों को धूल-मिट्टी और खराब रास्ते की समस्या से राहत मिलेगी और रोजाना आवागमन भी सुगम होगा। विभाग का लक्ष्य है कि सड़क निर्माण कार्य मई 2026 तक पूरा कर लिया जाए।
क्षेत्र के अब्दुल फारूक, संजीव कुमार, प्रेमलाल, मनोज शर्मा, राकेश कुमार, रोहित कुमार, संतोष कुमार, शक्ति प्रसाद और राजेंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क का कार्य दोबारा शुरू होने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि सड़क पर तारकोल बिछने से आवाजाही सुगम होगी और स्थानीय लोगों व राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी का आभार व्यक्त किया है।निर्माण के दौरान वाहन न चलाने की अपील
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रजत सहगल ने बताया कि विभाग द्वारा सड़क के विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से ब्लैक टॉपिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाहनों की आवाजाही से निर्माण में बाधा आ रही है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि जब सड़क पर कार्य चल रहा हो, उस समय कुछ समय के लिए सड़क पर वाहन न चलाएं। साथ ही निर्माण सामग्री और कंस्ट्रक्शन से जुड़े उपकरण भी सड़क पर उतारे जा रहे हैं, जिससे कार्य के दौरान विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है।