भूस्खलन से टूटी सडक़ का काम तेज, तीन पोकलेन मशीनें जुटीं

भटियात उपमंडल के लाहड़ू-सांझीनाला-नूरपुर मुख्य मार्ग पर टिक्कर गला के समीप भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए करीब 100 मीटर सडक़ हिस्से के पुनर्निर्माण...

भूस्खलन से टूटी सडक़ का काम तेज, तीन पोकलेन मशीनें जुटीं

भूस्खलन से टूटी सडक़ का काम तेज, तीन पोकलेन मशीनें जुटीं

भटियात उपमंडल के लाहड़ू-सांझीनाला-नूरपुर मुख्य मार्ग पर टिक्कर गला के समीप भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए करीब 100 मीटर सडक़ हिस्से के पुनर्निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। विभाग तीन पोकलेन मशीनों की मदद से पहाड़ की कटिंग कर सडक़ को दोबारा तैयार कर रहा है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो गुरुवार शाम तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते टिक्कर गला के पास सडक़ का बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। इसके बाद इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग बंद होने से लोगों और वाहन चालकों को द्रम्मण-सिहुंता-चुवाड़ी मार्ग से अतिरिक्त दूरी तय कर नूरपुर जाना पड़ रहा है। बुधवार को मौसम में कुछ सुधार होने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया। सडक़ के दोनों ओर से पहाड़ की कटिंग कर नया मार्ग तैयार किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके।

सहायक अभियंता के बोल
लोक निर्माण विभाग चुवाड़ी उपमंडल के सहायक अभियंता ई. विवेक कुमार ने बताया कि टिक्कर गला में क्षतिग्रस्त सडक़ के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौसम साफ रहने पर गुरुवार शाम तक मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से लगातार बारिश के मद्देनजर अनावश्यक यात्रा और विशेषकर रात्रि के समय बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।