ब्रेही-तराला सडक़ का काम शुरू

ग्राम पंचायत जांघी के तहत ब्रेही-तराला संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ होने से ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से क...

ब्रेही-तराला सडक़ का काम शुरू

ब्रेही-तराला सडक़ का काम शुरू

ग्राम पंचायत जांघी के तहत ब्रेही-तराला संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ होने से ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब दो किलोमीटर लंबे इस संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के पहले चरण में चार सौ मीटर सडक़ का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर करीब पांच लाख रूपए खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से संपर्क मार्ग के शेष हिस्से के निर्माण कार्य की औपचारिकताएं निपटाई जा रही है। संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ करवाने के लिए ग्रामीणों ने सदर विधायक नीरज नैयर का विशेष तौर से आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि जांघी पंचायत के तराला गांव के लोग काफी अरसे से सडक निर्माण की मांग कर रहे थे।

सदर विधायक के निर्देश पर ग्रामीणों की ओर से संपर्क मार्ग के निर्माण में आडे आने वाली निजी भूमि स्वेच्छा से विभाग के नाम करने के बाद आगामी औपचारिकताएं निपटाई गई। इस सडक के पहले चरण के लिए बजट की उपलब्धता होते ही टैंडर प्रक्रिया निपटाकर ठेकेदार को काम आवंटित कर दिया गया है। उधर, लोक निर्माण विभाग उपमंडल दो के सहायक अभियंता ईं कणव बडोत्रा ने बताया कि ब्रेही-तराला संपर्क मार्ग के पहले चरण में चार सौ मीटर के हिस्से का निर्माण होगा। इसके पूर्ण होते ही दूसरे चरण में शेष हिस्से का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

पहले चरण में चार सौ मीटर का होगा निर्माण
उधर, लोक निर्माण विभाग उपमंडल नं-दो के सहायक अभियंता ईं कणव बडोत्रा ने बताया कि ब्रेही-तराला संपर्क मार्ग के पहले चरण में चार सौ मीटर के हिस्से का निर्माण होगा। इसके पूर्ण होते ही दूसरे चरण में शेष हिस्से का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें