बनीखेत में एचआरटीसी के डिवीजनल मैनेजर और रीजनल मैनेजर ने बस अड्डे के लिए साइट का किया निरीक्षण पठानकोट एनएच स्थित बनीखेत कस्बे में प्रस्तावित बस अड...
बनीखेत में बस अड्डे के लिए औपचारिकताएं पूरा होने पर ही होगा शुरू काम
बनीखेत में एचआरटीसी के डिवीजनल मैनेजर और रीजनल मैनेजर ने बस अड्डे के लिए साइट का किया निरीक्षण
पठानकोट एनएच स्थित बनीखेत कस्बे में प्रस्तावित बस अड्डे के निर्माण कार्य हेतु चिंहित साइट का गुरुवार को एचआरटीसी के डिवीजनल मैनेजर पंकज चड्डा और रीजनल मैनेजर शुगल सिंह ने निरीक्षण किया। इसके उपरांत टीम ने डलहौजी में नए बस अडडे के चिंहित जगह का भी जायजा लिया। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी भी विशेष तौर से मौजूद रहीं। पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने एचआरटीसी के अधिकारियों को चिंहित जमीन के हस्तांतरण पर शीघ्र कार्य करने को कहा ताकि आगामी औपचारिकताएं पूर्ण कर बस अडडों का निर्माण कार्य आरंभ किया जा सके। एचआरटीसी के डिवीजनल मैनेजर पंकज चडढा ने कहा कि जब तक बनीखेत बस स्टैंड की जमीन की फार्मल्टिस पूरी होगी तब तक हम पुराने बस स्टाप को ठीक कर देंगे, जिससे सडक़ पर लगने वाली बसों को पीछे लगाया जाएगा ताकि रोड तंग न हो।
सरकार को भेजा जाएगा जमीन का लेआउट
बताया कि पुराने बस स्टाप पर जो हमारी जमीन है उसका ले आउट लेने के लिए लोक निर्माण विभाग से बात हो गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उसका पूरा लेआउट के कर सरकार को भेज दिया जाएगा ताकि बजट मुहैया हो सके। बताते चलें कि इससे पहले उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल भी इन चिंहित जगहों का निरीक्षण कर चुके हैं।