भाजपा की जीत पर चंबा, सिहुंता और सलूणी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्रा

भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, आसाम व पांडुचेरी के विधानसभा चुनावों में पार्टी की प्रंचड जीत को लेकर चंबा, सिहुंता व सलूणी में जश्न मनाया। इस दौरान...

भाजपा की जीत पर चंबा, सिहुंता और सलूणी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्रा

भाजपा की जीत पर चंबा, सिहुंता और सलूणी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्रा

भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, आसाम व पांडुचेरी के विधानसभा चुनावों में पार्टी की प्रंचड जीत को लेकर चंबा, सिहुंता व सलूणी में जश्न मनाया। इस दौरान भाजपाइयों ने पटाखे फोडकर व मिठाई बांटकर लोगों के साथ जीत का जश्न मनाया। जिला मुख्यालय में सोमवार शाम को पूर्व विधायक पवन नैयर व पूर्व भाजपा प्रत्याशी नीलम नैयर संग भाजपाइयों ने ढोल-नगाडों की थाप के बीच कार्यकर्ताओं संग तीन राज्यों में जीत का जश्न मनाया। पवन नैयर ने कहा कि चुनावों में जीत ने साबित कर दिया है कि लोगों ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहा। पश्चिमी बंगाल में टीएमसी की विदाई के बाद केंद्र सरकार के आर्शीवाद से विकास के नए युग का सूत्रपात होगा।

उधर, सिहुंता मुख्य बाजार में ग्राम केंद्र प्रमुख बृजलाल शर्मा की अगुवाई भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर भाजयुमो सिहुंता मंडल के अध्यक्ष रजनीश शर्मा, अभिषेक डोगरा, सतीश धीमान, महेंद्र सिंह, खैदी राम व तिलक राज आदि मौजूद रहे। इधर, सलूणी उपमंडल मुख्यालय में भी भाजपाइयों मंडलाध्यक्ष मदन ठाकुर की अगुवाई में पार्टी की तीन राज्यों में प्रचंड जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपाइयों ने आतिशबाजी करने के साथ ही लोगों में मिठाइयां बांटी।