डिपो में रखी अंतिम बोरी में कीड़े वाले चावल होने की बात खाद्य आपूर्ति निगम ने की स्वीकार सस्ते राशन के डिपो में रखी अंतिम बोरी कीड़े वाले चाव...
चावल की अंतिम बोरी में थे कीड़े, ग्राहक को दिया नया कोटा
डिपो में रखी अंतिम बोरी में कीड़े वाले चावल होने की बात खाद्य आपूर्ति निगम ने की स्वीकार
सस्ते राशन के डिपो में रखी अंतिम बोरी कीड़े वाले चावल की होने की बात खाद्य आपूर्ति निगम ने स्वीकार की है। इतना ही नहीं, निगम ने मामले की जांच बिठाते हुए खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को रिपोर्ट सौंपने के आदेश जारी किए हैं। टीम ने ग्रामीण किशोरी रेहला के घर पहुंच कर कीड़े लगे चावल वापस लेकर उसे चावल का नया कोटा भी दे दिया है। साथ ही साफ किया है कि चावल की अंतिम बोरी से जिस-जिस ग्राहक को चावल दिए गए है, उनकी शिकायत पर चावल वापस ले लिए जाएंगे। इस मामले में जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक करण ठाकुर ने बताया कि डिपो में चावल की अंतिम बोरी में कीड़े हो सकते हैं। विभागीय निरीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं।