बद्दी (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। माम...
नालागढ़ में 3.75 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक स्कूटी सवार व्यक्ति अवतार टेंट हाउस के पास चिट्टा बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शिव कुमार उर्फ हन्नी, निवासी गांव कालू प्लासड़ा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान स्कूटी की सीट के नीचे रखे एक पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफे से चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इस धंधे में कब से शामिल है तथा इसके तार किन लोगों से जुड़े हैं।