तीसा में युवा मोर्चा ने भरी संगठन को धार देने की हुंकार

तीसा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक हुई। इसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला विशेष रूप से शामिल हुए। चुराह पहुं...

तीसा में युवा मोर्चा ने भरी संगठन को धार देने की हुंकार

तीसा में युवा मोर्चा ने भरी संगठन को धार देने की हुंकार

तीसा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक हुई। इसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला विशेष रूप से शामिल हुए। चुराह पहुंचने पर युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष मिलाप, भंजराडू मंडल अध्यक्ष देवराज और बैरा मंडल अध्यक्ष जेपी समेत दोनों मंडलों के महामंत्री, उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। डॉ. सन्नी शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उन्हें जमीनी स्तर पर लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखना चाहिए। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।