धरवाला के दड़ोग में ढाबे में लगी भीषण आग, बुरी तरह झुलसा संचालक

सिलैंडर से लगी आग को बुझाने के प्रयास में पुनू राम करीब 30 प्रतिशत तक झुलसा  चम्बा जिला के अंतर्गत उपतहसील धरवाला के तहत गांव दड़ोग में शुक्रव...

धरवाला के दड़ोग में ढाबे में लगी भीषण आग, बुरी तरह झुलसा संचालक

धरवाला के दड़ोग में ढाबे में लगी भीषण आग, बुरी तरह झुलसा संचालक

सिलैंडर से लगी आग को बुझाने के प्रयास में पुनू राम करीब 30 प्रतिशत तक झुलसा 

चम्बा जिला के अंतर्गत उपतहसील धरवाला के तहत गांव दड़ोग में शुक्रवार सुबह एक ढाबे में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ढाबा संचालक पुनू राम (44) पुत्र जानू निवासी दड़ोग उसे बुझाते हुए बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में पहले उसे मेडिकल कॉलेज चम्बा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पुनू राम अपने ढाबे में रोज की तरह खाना बना रहा था कि इसी दौरान अचानक सिलैंडर से आग भड़क गई। आग ने कुछ ही पलों में पूरे ढाबे को चपेट में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में पुनू राम करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गया।

ढाबे के साथ लगती दो दुकानें, एक बाथरूम और स्टोर में रखा सारा सामान जलकर हो चुका राख 

आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान किसी ने अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। खड़ामुख से पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ढाबे के साथ लगती दो दुकानें, एक बाथरूम और स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। अग्निशमन विभाग खड़ामुख के इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। मौके पर पहुंच कर आग को नियंत्रित किया गया, लेकिन तब तक भारी नुक्सान हो चुका था।