मिलावटखोरों पर कार्रवाई, घी-चुख के सैंपल भरे

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बुधवार को स्मार्ट बाजार और...

मिलावटखोरों पर कार्रवाई, घी-चुख के सैंपल भरे

मिलावटखोरों पर कार्रवाई, घी-चुख के सैंपल भरे

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बुधवार को स्मार्ट बाजार और मंगला में औचक निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल भरे। सभी नमूने जांच के लिए कंडाघाट स्थित कंपोजिट टेस्टिंग लैब भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान टीम ने देसी घी के चार, मैगी नूडल्स के तीन तथा बेसन की मिठाई, बर्फी, चाय पत्ती और स्थानीय उत्पाद हरी मिर्च चुख के एक-एक सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंबा सुगंधी कौंडल, भुवन चौहान और चैन लाल निरीक्षण दल में शामिल रहे। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हडक़ंप मचा रहा। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकिंग से संबंधित जानकारी भी जुटाई। टीम ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री को निर्धारित मानकों के अनुसार रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कारोबारियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। साथ ही खाद्य पदार्थों की निर्माण और समाप्ति तिथि की जांच करने को कहा गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंबा दीपक आनंद ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुणवत्ता जांच के लिए कार्रवाई की गई है। सभी 11 सैंपल विश्लेषण के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता और शुद्धता के मानकों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।