मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने परखी बूथों की व्यवस्था

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश नंदिता गुप्ता ने बुधवार को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत उपतहसील साहू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने परखी बूथों की व्यवस्था

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने परखी बूथों की व्यवस्था

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश नंदिता गुप्ता ने बुधवार को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत उपतहसील साहू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पधर-1 और पधर-2 का निरीक्षण कर मतदाताओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने दोनों मतदान केंद्रों के तहत वर्ष 2002 के विशेष गहन पुनरीक्षण के आधार पर एक जनवरी, 2025 की मतदाता सूची की मैपिंग (सत्यापन) कार्य की जानकारी ली। पधर-1 में 99 प्रतिशत और पधर-2 में 87 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा होने पर उन्होंने संतोष जताया और शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। नंदिता गुप्ता ने सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम को बूथ लेवल अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें करने और लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखने को कहा। उन्होंने दूरदराज क्षेत्रों के साथ जनजातीय और गुज्जर समुदायों सहित सभी पात्र नागरिकों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जा सके। उन्होंने पात्र मतदाताओं की पहचान और मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा। ये-ये रहे मौजूद इस अवसर पर एसडीएम चिराग शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा, नायब तहसीलदार निर्वाचन संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।