गांवों में घर-घर से उठेगा प्लास्टिक कचरा

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 के प्रावधानों के अनुसार एडॉप्टेड ग्राम पंचायतों में प्ला...

गांवों में घर-घर से उठेगा प्लास्टिक कचरा

गांवों में घर-घर से उठेगा प्लास्टिक कचरा

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 के प्रावधानों के अनुसार एडॉप्टेड ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक कचरे का प्रभावी डोर-टू-डोर संग्रह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी ग्राम सभा बैठकों में शेष पंचायतों में भी ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 लागू करने के लिए एडॉप्शन प्रक्रिया पूरी की जाए। उपायुक्त बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जिले में कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में खंड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे। मुकेश रेप्सवाल ने विकास खंड स्तर पर प्लास्टिक कचरे के डोर-टू-डोर संग्रह की समीक्षा की और खंड विकास अधिकारियों से अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी ली। उन्होंने प्रथम चरण में सेमी-अर्बन क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरा संग्रहण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन स्थलों और मासिक शुल्क व्यवस्था की भी समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत संबंधित अधिकारियों को विशेष फोकस के साथ टारगेटेड अप्रोच अपनाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत ऑनलाइन डाटा एंट्री प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने को कहा। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विकास खंडों में लंबित कार्यों और विभागीय जांच से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए इनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। ये-ये रहे मौजूद बैठक में खंड विकास अधिकारी भरमौर, पांगी, तीसा, भटियात और सलूणी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी तेवेंद्र चनोरिया, अर्थशास्त्री विनोद कुमार, खंड विकास अधिकारी चंबा महेश ठाकुर, मैहला डॉ. बशीर खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।