बस में चालक और परिचालक के अलावा कोई भी यात्री नहीं पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बनीखेत के समीप पंजाब रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ...
बनीखेत के समीप बस का ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराई
बस में चालक और परिचालक के अलावा कोई भी यात्री नहीं
पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बनीखेत के समीप पंजाब रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इससे बस हाईवे पर ही रुक गई। हालांकि, बस में चालक और परिचालक के अलावा कोई भी यात्री सवार नहीं था। बताया जा रहा है कि बस डलहौजी से पठानकोट के लिए रवाना हुई थी। इस हादसे में चालक-परिचालक सुरक्षित हैं। किसी को भी चोटें नहीं आई हैं।