चम्बा के चांजू में खाई में गिरी कार, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर

चालक के कार से नियंत्रण खोने पर हुआ हादसा  चांजू में कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि, युवती गंभीर रूप से घायल है। घायल युवती को प्र...

चम्बा के चांजू में खाई में गिरी कार, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर

चम्बा के चांजू में खाई में गिरी कार, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर

चालक के कार से नियंत्रण खोने पर हुआ हादसा 

चांजू में कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि, युवती गंभीर रूप से घायल है। घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान चैन लाल (19) पुत्र चमारू निवासी गांव धंजलाई तहसील चुराह के रूप में हुई है। घायल युवती की पहचान रीनू (18) पुत्री चेत सिंह निवासी गांव भराड़ा तहसील चुराह के रूप में हुई है। दोनों कार में सवार होकर बडदोल-चांजू लिंक मार्ग पर जा रहे थे। कुछ दूर जाकर चालक का कार से नियंत्रण बिगड़ा और कार गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। 

युवक ने गहरे जख्मों के कारण तोड़ दिया दम

दोनों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिये नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां पर युवक ने गहरे जख्मों के कारण दम तोड़ दिया जबकि, घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। साथ ही घायल युवती का भी अस्पताल में बयान लिया। पोस्टमार्टम करवाकर युवक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।