HRTC वर्कशॉप की छत से गिरा ठेकेदार, टांडा रेफर

कर्मचारियों का कहना है कि पहले भी तीन कर्मचारी यहां घायल हो चुके हैं एचआरटीसी चंबा की वर्कशॉप में छत की जांच कर रहा एक ठेकेदार अचानक नीचे गिर गया।...

HRTC वर्कशॉप की छत से गिरा ठेकेदार, टांडा रेफर

HRTC वर्कशॉप की छत से गिरा ठेकेदार, टांडा रेफर

कर्मचारियों का कहना है कि पहले भी तीन कर्मचारी यहां घायल हो चुके हैं

एचआरटीसी चंबा की वर्कशॉप में छत की जांच कर रहा एक ठेकेदार अचानक नीचे गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल ठेकेदार को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक वर्कशॉप की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस दौरान ठेकेदार वर्कशॉप में कार्य की जांच कर रहा था कि अचानक छत का एक हिस्सा टूट गया और वह लोहे की सतह पर जा गिरा। सिर पर गहरी चोटें आने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। स्थानीय कर्मचारियों और लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद वर्कशॉप में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों का कहना है कि पहले भी तीन कर्मचारी यहां घायल हो चुके हैं। प्रांतीय उप प्रधान ओम शंकर ने बताया कि ठेकेदार को सिर पर गंभीर चोट आई है। वह टांडा अस्पताल में दाखिल हैं।