हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में जिप कैडर के कर्मियों की हड़ताल से ठप पड़े विकास कार्य

जिला चम्बा में जिला परिषद कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग में काम शून्य हो गए हैं। भटियात विस क्षेत्र में 80 जिप...

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में जिप कैडर के कर्मियों की हड़ताल से ठप पड़े विकास कार्य

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में जिप कैडर के कर्मियों की हड़ताल से ठप पड़े विकास कार्य

जिला चम्बा में जिला परिषद कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग में काम शून्य हो गए हैं।
भटियात विस क्षेत्र में 80 जिप कर्मी, अधिकारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की इकलौती मांग को भी सरकार पूरा नहीं कर पाई है। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले 10 माह से सरकार एवं विभाग से लगातार संवाद कर रहे थे, लेकिन सरकार एवं विभाग ने मांगोंं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। कहा कि प्रदेश में सभी विभागों, निगमों, संस्थाओं के लगभग 5 लाख कर्मचारी हैं। करीब दो लाख पेंशनर भी हैं। सरकार उन्हें सब लाभ दे रही है, लेकिन जिप के 4700 कर्मचारियों का आपदा के नाम पर सभी वित्तीय लाभ रोक देना और कर्मचारियों के लिए सरकार के पास बजट न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, जिला परिषद कर्मचारी महासंघ ब्लॉक तीसा की हड़ताल भी जारी रही। समस्त कर्मचारियों का कहना है कि सरकार जल्द विभाग में विलय करने की एकमात्र मांग को पूरा करे। जिला परिषद कर्मचारियों की हड़ताल से चम्बा जिले के लोग काफी प्रभावित हैं लोगों में से किसी को परिवार नक़ल चाहिए तो किसी को बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट। अभी सरकार ने 30, 31 अक्टूबर को इन्तकाल अदालतें भी लगा रखी हैं उसके लिए भी परिवार नक़ल जरुरी है। परन्तु जिला परिषद कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से इस प्रकार के अन्य प्रमाण पत्र लोगों को नहीं मिल पा रहे हैं।