दिवाली पर घर लाैटने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से 266 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी

एचआरटीसी दिवाली के पावन पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से 266 विशेष बसें संचालित करेगा। इसके साथ ही निगम ने...

दिवाली पर घर लाैटने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से 266 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी

दिवाली पर घर लाैटने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से 266 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी

एचआरटीसी दिवाली के पावन पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से 266 विशेष बसें संचालित करेगा। इसके साथ ही निगम ने त्योहार के दौरान कार्यरत चालक-परिचालकों को उनके गृह क्षेत्र से जुड़े रूटों पर ड्यूटी देने का निर्णय लिया है, ताकि वे भी परिवार के संग पर्व मना सकें। त्योहारी भीड़ को देखते हुए प्रबंधन ने 6 और 7 नवंबर को विशेष संचालन का खाका तैयार किया है। योजना के अनुसार 6 नवंबर को दिल्ली से 42, चंडीगढ़ से 69 और बद्दी से 23 सहित कुल 134 अतिरिक्त बसें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी।

वहीं सात नवंबर को दिल्ली से 49, चंडीगढ़ से 63 और बद्दी से 20 अतिरिक्त बसों समेत कुल 132 सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। दिवाली के दिन 8 नवंबर को शाम पांच बजे से 9 नवंबर सुबह आठ बजे तक निगम की सभी स्थानीय बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। हालांकि, दूरदराज जाने वाले और आवश्यक यात्रा करने वाले मुसाफिरों की सुविधा के लिए आठ नवंबर शाम को लंबी दूरी के रूटों पर एक-एक बस सेवा चलाई जाएगी। निगम के इस फैसले से बाहरी राज्यों में नौकरी व पढ़ाई कर रहे लोगों को घर पहुंचने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें