बाथरी समेत आसपास के क्षेत्र में गिराए अवैध कब्जे

मंगलवार को हाईवे प्रबंधन के बुलडोजर ने उखाड़ दिए अवैध कब्जे भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बाथरी समेत आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण कर अपनी  हाईवे प्र...

बाथरी समेत आसपास के क्षेत्र में गिराए अवैध कब्जे

बाथरी समेत आसपास के क्षेत्र में गिराए अवैध कब्जे

मंगलवार को हाईवे प्रबंधन के बुलडोजर ने उखाड़ दिए अवैध कब्जे

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बाथरी समेत आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण कर अपनी  हाईवे प्रबंधन के बुलडोजर ने गिरा दिया। मंगलवार को हाईवे प्रबंधन की ओर से अमल में लाई गई कार्रवाई के बाद अन्य अतिक्रमणकारियों में भी हड़कंप मच गया है। प्रबंधन ने साफ किया है कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार हाईवे किनारे पर अतिक्रमण करने वालों के अवैध कब्जे उखाड़ दिए जाएंगे। हाईवे किनारों पर अतिक्रमण करने वालों पर हाईवे प्रबंधन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। 

उच्च न्यायालय के आदेशानुसार ही अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा 

प्रबंधन की ओर से पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर अपने कब्जों को स्वयं उखाड़ने को लेकर निर्देश जारी किए गए। बावजूद इसके कुछ अतिक्रमणकारियों को छोड़ अन्य ने अपने कब्जे नहीं उखाड़े। इसके बाद मंगलवार को हाईवे प्रबंधन की ओर से अवैध कब्जों पर पीला पंजा चलाकर उन्हें गिराया गया। एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार ही अवैध कब्जों पर पीला पंजा चलाया गया है।