प्रशासन ने भलेई के पर्यटन भवन में प्रभावित परिवारों के रहने की कर दी व्यवस्था सलूणी उपमंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भारी बारिश और भूस्खल...
सलूणी उपमंडल में भारी बारिश के कारण कई परिवार बेघर
प्रशासन ने भलेई के पर्यटन भवन में प्रभावित परिवारों के रहने की कर दी व्यवस्था
सलूणी उपमंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कई परिवार बेघर हो गए हैं। ग्राम पंचायत सलूणी में तीन, खरोटी में चार, खरल में तीन, भलेई में सात, हडला में आठ और ब्रांगाल ग्राम पंचायत में चार परिवारों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होना पड़ा है। ये परिवार अपने रिश्तेदारों के पास रह रहे हैं। सलूणी के एसडीएम चंद्र बीर सिंह ने बताया कि प्रशासन ने भलेई के पर्यटन भवन में प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था कर दी है। परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है ताकि वे सुरक्षित और आरामदायक वातावरण में रह सकें। एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और जोखिम भरे इलाकों में न जाएं।