नीरज भारती ने कहा तबादले रद्द नहीं किये गए तो चाहे अकेले ही सही खुल कर लडूंगा आपके और आपकी सरकार के भी खिलाफ हिमाचल सुक्खू सरकार में कृषि मंत...
हिमाचल में मंत्री पिता-पुत्र आमने सामने, आपके और सरकार दोनों के खिलाफ लडूंगा
नीरज भारती ने कहा तबादले रद्द नहीं किये गए तो चाहे अकेले ही सही खुल कर लडूंगा आपके और आपकी सरकार के भी खिलाफ
हिमाचल सुक्खू सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के बेटे एवं वीरभद्र सरकार में सीपीएस रहे नीरज भारती के सोशल मीडिया पोस्ट राजनीतिक तपिश बढ़ाए हुए है। तबादलों को लेकर पिता चंद्र कुमार के ताजा बयान पर एक बार फिर नीरज भारती बिफरे है इस बार निशाने पर पिता हैं। नीरज भारती ने यहां तक कह दिया कि आप सत्ता से बाहर होते हैं तो उनको यही कहते हैं कि जब सरकार आएगी तब आपको एडजस्ट करेंगे अभी आप किसी तरह अपना समय निकालिए, लेकिन जब सरकार आ जाती है तो अपनी जान बचाने के लिए आप जैसे नेता ऐसे ही बयान देते हैं खास कर के कांग्रेस के कि हम तबादलों के लिए विधायक या मंत्री नहीं बने है और हम तबादलों को अहमियत नहीं देते हैं। नीरज ने यहां तक कह दिया कि कुर्सी की मजबूरी आपकी होगी मेरी नहीं है, मुझे उम्मीद नहीं थी कि इस तरह का इंटरव्यू दे कर आप मुझे ही नीचा दिखाएंगे। अगर आज की तारीख में जो भाजपाइयों के वापिसी तबादले हुए हैं उनको रद्द नहीं किया गया तो चाहे अकेले ही सही खुल कर लडूंगा आपके खिलाफ भी और आपकी सरकार के खिलाफ भी, फिलहाल आप अपनी मंत्री की कुर्सी का आनंद लीजिए।
चंद्र कुमार ने कहा कि खास तौर पर शिक्षा विभाग में ट्रांसफर प्रदेश में एक बड़ी समस्या
इससे पहले आज चंद्र कुमार ने नीरज भारती से अपनी कुछ शिकायतें रखी थीं, जो बात करके सुलझा ली गई हैं और उन्हें अब इस्तीफा देने की नौबत नहीं है। नीरज भारती नौजवान है, कभी-कभी किसी मुद्दे पर आवेश में आकर कह देते हैं। चंद्र कुमार ने कहा कि ट्रांसफर प्रदेश में एक बड़ी समस्या बन गई है। खास तौर पर शिक्षा विभाग में ऐसे मामले बेहद ज्यादा हैं। कई बार कुछ लोग गलत तरीके से ट्रांसफर के मामलों में इन्वॉल्व हो जाते हैं। कार्यकर्ता भी ट्रांसफर के काम लेकर पहुंचते हैं और यह एक रिवायत बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रांसफर पॉलिसी नहीं है। इससे यह समस्या और बढ़ जाती है। कई बार इस पर विचार हुआ है और कमेटियां बनी हैं। लेकिन, इसका समाधान नहीं निकला। मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि नीरज भारती दो बार विधायक रहे हैं और सीपीएस भी रहे हैं, उनकी अपनी सोच है और वह कभी-कभी गुस्सा भी कर देते हैं। बीती रात नीरज भारती पिता व मंत्री चंद्र कुमार के इस्तीफे की बात कही थी। इसके बाद सरकार की ओर से डैमेज कंट्रोल करते हिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री व हर्षवर्धन चौहान ने उन से बात की।