खेल मैदान पर बयान का विरोध, अब सरकारी रिकॉर्ड में तलाशा जा रहा हक

तेलका स्कूल का खेल मैदान इन दिनों सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि सरकारी रिकॉर्ड में अपनी पहचान को लेकर भी चर्चा में है। तेलका मेले में विधायक डी...

खेल मैदान पर बयान का विरोध, अब सरकारी रिकॉर्ड में तलाशा जा रहा हक

खेल मैदान पर बयान का विरोध, अब सरकारी रिकॉर्ड में तलाशा जा रहा हक

तेलका स्कूल का खेल मैदान इन दिनों सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि सरकारी रिकॉर्ड में अपनी पहचान को लेकर भी चर्चा में है। तेलका मेले में विधायक डीएस ठाकुर के मैदान को पंचायत के नाम करवाने संबंधी बयान के बाद स्थानीय लोगों में विरोध सामने आया। इसके बाद शिक्षा मंत्री के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर मैदान और भूमि रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू कर दी। नायब तहसीलदार अजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर खेल मैदान की स्थिति देखी और भूमि से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी ली। विभाग की ओर से मैदान को स्कूल के नाम करवाने की आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इससे लंबे समय से चल रहे विवाद में अब राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर अगली कार्रवाई की दिशा तय होने की उम्मीद है। एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि खेल मैदान विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैदान को स्कूल के नाम करवाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। विधायक के बयान के बाद लोगों में रोष था, लेकिन शिक्षा मंत्री के निर्देश पर राजस्व विभाग के मौके पर पहुंचने से प्रक्रिया आगे बढ़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मैदान जल्द स्कूल के नाम होगा। स्थानीय लोगों प्रेम लाल, प्रकाश दत, राकेश कुमार, रोहित कुमार, राहुल शर्मा, अंकित कुमार, पंकज कुमार, विशाल गौतम और सिंह राम ने कहा कि खेल मैदान विद्यार्थियों के खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों का प्रमुख स्थान है। उन्होंने भूमि की स्थिति स्पष्ट करने और मैदान को स्कूल के उपयोग के लिए सुरक्षित रखने की मांग की।