चुराह में कल्हेल शिक्षा खंड के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मधुबाड़ में बारिश के कारण किचनशेड धराशायी तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर वीरवार दोपहर को सेब से लद...
हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बची सेब से लदी पिकअप
चुराह में कल्हेल शिक्षा खंड के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मधुबाड़ में बारिश के कारण किचनशेड धराशायी
तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर वीरवार दोपहर को सेब से लदी पिकअप तरेला मोड़ के समीप सड़क धंसने से दुर्घटना का शिकार होते-होते बची। समय रहते चालक ने वाहन को सुरक्षित बाहर निकला। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से वाहन को सुरक्षित दूसरे छोर तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सेब से लदा वाहन बैरागढ़ से पंजाब के लिए जा रहा था। उधर, चुराह में कल्हेल शिक्षा खंड के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मधुबाड़ बारिश के कारण किचनशेड धराशायी हो गया। इससे अब स्कूल को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।