बारिश का कहर, बौखरी मोड़ में टूटे घर

उप मंडल डलहौजी में बारिश ने मचाई तबाही, लोगों के गिरे घर, सडक़ों का मिटा नामोनिशान उप मंडल डलहौजी में इस बार बारिश से बहुत ज्यादा तबाही हुई है। जहां...

बारिश का कहर, बौखरी मोड़ में टूटे घर

बारिश का कहर, बौखरी मोड़ में टूटे घर

उप मंडल डलहौजी में बारिश ने मचाई तबाही, लोगों के गिरे घर, सडक़ों का मिटा नामोनिशान

उप मंडल डलहौजी में इस बार बारिश से बहुत ज्यादा तबाही हुई है। जहां एक और लोगों के मकान गिर गए हैं वहीं कई जगह सडक़ों का नामोनिशान मिट गया है। उप मंडल की मालूडा पंचायत में कई मकान गिर चुके हैं तो कई गिरने की कगार पर हैं। इस पंचायत के गांव बौखरी मोड़ में तीन मकान के टूट गए हैं दुर्गी देवी पत्नी नाथ राम बलदेव राम पुत्र रूल्दू राम जिनमें यह दो मकान तो टूट गए हैं जबकि राकेश कुमार पुत्र तानी राम का घर भी खतरे की जद में आ गया है।

योग मानव विकास ट्रस्ट के योग सेंटर को भी लैंड स्लाइड से बना खतरा

इसके अलावा योग मानव विकास ट्रस्ट का योग सेंटर के नीचे लैंड स्लाइड होने से उसको भी खतरा हो गया है। आज पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने मौके पर जा कर प्रशासन को उक्त परिवारों की मदद करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने सरकार की तरफ से पीडि़त परिवार को पूरी मदद करना का भरोसा दिया है।