बेतरतीब खोदाई बनी शहरवासियों के लिए मुसीबत

जलशक्ति विभाग की ओर से पाइप बिछाने और मरम्मत कार्यों के नाम पर अनियोजित खोदाई स्थानीय लोगों के लिए बनी मुसीबत शहर में जलशक्ति विभाग की ओर से पाइप ब...

बेतरतीब खोदाई बनी शहरवासियों के लिए मुसीबत

बेतरतीब खोदाई बनी शहरवासियों के लिए मुसीबत

जलशक्ति विभाग की ओर से पाइप बिछाने और मरम्मत कार्यों के नाम पर अनियोजित खोदाई स्थानीय लोगों के लिए बनी मुसीबत

शहर में जलशक्ति विभाग की ओर से पाइप बिछाने और मरम्मत कार्यों के नाम पर की जा रही अनियोजित खोदाई स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सुराड़ा मोहल्ला में जल शक्ति के विश्राम गृह के पास मुख्य सड़क पर कनेक्शन के लिए की गई खोदाई के बाद गड्ढे को ऐसे ही छोड़ दिया है। पत्थर का डंगा उखाड़कर किनारे रख दिया है। वहीं, शिव मंदिर सुराड़ा में पाइप डालने के लिए सीढ़ियां तोड़ दीं लेकिन उन्हें दोबारा नहीं बनाया गया। टाइलें निकालकर यूं ही छोड़ दी गई हैं। कई स्थानों पर पेयजल पाइपों में लीकेज होने के कारण गंदा पानी मिल रहा है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने जलशक्ति विभाग की अनियमित कार्यशैली पर गहरा रोष किया व्यक्त 

स्थानीय निवासी संजीव शर्मा, चमन सिंह, मनजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, लोकिंद्र, नवनीत, भूपिंद्र जसरोटिया और पार्षद उर्मिला जसरोटिया ने जलशक्ति विभाग की अनियमित कार्यशैली पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द सुराड़ा की टूटी सीढ़ियों और खोई हुई सड़क की मरम्मत करवाई जाए। विभाग को दो वर्ष पहले भी इस संबंध में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।