बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

एसडीएमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के हालात को देखते हुए आदेश किए जारी हिमाचल में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान क...

बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

एसडीएमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के हालात को देखते हुए आदेश किए जारी

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को चंबा, डलहौजी, सलूणी, चुराह और भटियात उपमंडलों में सभी स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन की ओर से यह निर्णय छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि भारी बारिश के चलते सड़कों की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है और यातायात प्रभावित हो रहा है। स्थानीय एसडीएमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के हालात को देखते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं।