तंबाकू व प्लास्टिक की प्रतिबंधित वस्तुएं बेचने वालों के काटे चालान, 6200 रूपए जुर्माना भी वसूला उपमंडलीय प्रशासन की ओर से गरुवार को पदर मैदान से ले...
बनीखेत में SDM ने टीम सहित की दुकानों में छापेमारी
तंबाकू व प्लास्टिक की प्रतिबंधित वस्तुएं बेचने वालों के काटे चालान, 6200 रूपए जुर्माना भी वसूला
उपमंडलीय प्रशासन की ओर से गरुवार को पदर मैदान से लेकर बनीखेत बस अड्डे तक दुकानों का औचक निरीक्षण तंबाकू पदार्थो और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की वस्तुएं बेचने वालों के चालान काटकर 6200 रुपए का जुर्माना वसूला। साथ ही दुकानदारों को तंबाकू पदार्थों व प्रतिबंधित प्लास्टिक न बेचने की हिदायत भी दी गई। इस अभियान की अगुवाई एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्धाज ने की। इस टीम में डलहौजी पुलिस थाना प्रभारी डलहौजी जगवीर सिंह, सीनियर सैकेंडरी स्कूल बनीखेत के प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह ठाकुर, डाक्टर विवेक व आबकारी विभाग के निरीक्षक डेविड मोहन व मोहित धीमान शामिल रही।
उपमंडलीय प्रशासन की इस कार्रवाई से कस्बे के दुकानदारों में मचा हडकंप
जानकारी के अनुसार उपायुक्त चंबा की ओर से 17 से 27 जुलाई तक स्कूल व कालेजों के नजदीक तंबाकू पदार्थ बेचने वालों और प्रतिबंधिक सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस जिलास्तरीय अभियान का आगाज गुरुवार को डलहौजी उपमंडल में गठित टीम ने बनीखेत बाजार के औचक निरीक्षण के साथ किया। गुरूवार को बनीखेत बाजार के निरीक्षण दौरान तंबाकू पदार्थ बेचने पर कोटपा अधिनियम के तहत तीन चालान काटकर 3200 रुपए और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर चार चालान काटकर 3000 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही दुकानदारों को जागरूक भी किया गया। बहरहाल, उपमंडलीय प्रशासन की इस कार्रवाई से कस्बे के दुकानदारों में हडकंप मच गया।