चमेरा एक में मिली रावी में कूदे अनवर की लाश

चंबा के न्यू शीतला पुल से लगाई थी नदी में छलांग, पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज चंबा भेजा शव शहर के न्यू शीतला पुल से रावी नदी में छलांग लगाकर पान...

चमेरा एक में मिली रावी में कूदे अनवर की लाश

चमेरा एक में मिली रावी में कूदे अनवर की लाश

चंबा के न्यू शीतला पुल से लगाई थी नदी में छलांग, पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज चंबा भेजा शव

शहर के न्यू शीतला पुल से रावी नदी में छलांग लगाकर पानी के तेज बहाव में बहकर लापता अनवर बेग का शव बारह दिनों के बाद चमेरा-एक के जलाशय से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के साथ ही रोजनामचे में रपट डाल दी है। उल्लेखनीय है कि शहर के हरदासपुरा मोहल्ले के अनवर बेग ने गत 28 जून को न्यू शीतला पुल से रावी नदी में छलांग लगा दी थी। रावी नदी के तेज बहाव में बहने के बाद से अनवर बेग लापता चल रहा था।

बुधवार सवेरे चमेरा-एक के जलाशय में चकलू गांव के पास तैरता मिला शव

इस अवधि में परिजनों ने पुलिस के सहयोग से अनवर बेग की तलाशी में नदी सहित चमेरा-एक के जलाशय में सर्च आपरेशन भी चलाया था। मगर अनवर वेग का कोई पता नहीं चल पाया। बुधवार सवेरे लोगों ने चमेरा-एक के जलाशय में चकलू गांव के पास एक शव तैरता देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से शव को जलाशय से बाहर निकाला। इसी बीच जलाशय से शव मिलने की सूचना पाते ही लापता अनवर बेग के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कालेज चंबा भिजवाया। पुलिस ने इस संदर्भ में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने रावी नदी में छलांग लगाने के बाद से लापता अनवर बेग का शव जलाशय से बरामद होने की पुष्टि की है।