भाई को मिंजर और राखी बांधने की हसरत रही अधूरी

मृतक राहुल चौणा उर्फ सनी 32 वर्षीय गांव हमलोग डाकघर कियाणी परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई  भाई की कमीज और कलाई पर मिंजर-राखी बांधने की हसर...

भाई को मिंजर और राखी बांधने की हसरत रही अधूरी

भाई को मिंजर और राखी बांधने की हसरत रही अधूरी

मृतक राहुल चौणा उर्फ सनी 32 वर्षीय गांव हमलोग डाकघर कियाणी परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई 

भाई की कमीज और कलाई पर मिंजर-राखी बांधने की हसरत तीनों बहनों की अधूरी रह गई। पत्नी को लेने ससुराल गए भाई और भाभी की दर्दनाक हादसे में मौत ने तीन बहनों, मां को कभी न भूलने वाले गहरे जख्म दिए हैं। मां-बहनों ने जब बेटे-बहू की हादसे में मौत की खबर सुनी तो वे गश खाकर जमीन पर गिर पड़ीं। तीनों बहनों को विश्वास नहीं हो रहा है कि मिंजर मेेले पर मायके आकर भाई-भाभी से मिलने की हसरत अब उनकी कभी पूरी नहीं हो सकती है। मृतक राहुल चौणा उर्फ सनी 32 वर्षीय गांव हमलोग डाकघर कियाणी परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था। फरवरी 2025 में उसकी शादी हुई थी। शादी में बहनों ने जमकर डांस किया था। परिवार से कई वर्ष पूर्व पिता का साया उठ चुका है। 

तीनों बहनों ने मिंजर मेले में मिलकर खूब मौज-मस्ती करने की बनाई थी योजना 

बुजुर्ग मां कामनी चौणा समेत घर-परिवार की जिम्मेदारी राहुल चौणा के कंधों पर थी। वर्तमान समय में शहर स्थित एक दुकान में वह काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी बड़ी बहन मीनाक्षी की कांगड़ा में शादी हुई है जबकि दूसरी बहन मोनिका चंडीगढ़ स्थित निजी सेक्टर में नौकरी करती है। तीसरी बहन एकता की कियाणी पंचायत में ही शादी हुई है। तीनों बहनों ने मिंजर मेले में मिलकर खूब मौज-मस्ती करने की योजना बनाई थी। इस दर्दनाक हादसे ने बुजुर्ग मां, तीन बहनों को ताउम्र न भूलने वाले जख्म दिए हैं। सभी अब उस घड़ी को कोस रहे हैं जब उनकी भाभी अपने मायके गई और उसके बाद उनका भाई उसे लाने के लिए घर से रवाना हुआ। रविवार की अंधेरी रात हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर चली गई।