किसानों की मेहनत पर फिर फिरा पानी, सबसे अधिक नुक्सान आयल पंचायत में हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के उपमंडल चुराह की आयल, भलोड़ी, सनवाल व शलेला बाड़ी प...
चुराह की आयल, भलोड़ी, सनवाल पंचायत में मूसलाधार बारिश से मक्की की 90 प्रतिशत फसल तबाह
किसानों की मेहनत पर फिर फिरा पानी, सबसे अधिक नुक्सान आयल पंचायत में
हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के उपमंडल चुराह की आयल, भलोड़ी, सनवाल व शलेला बाड़ी पंचायत में रविवार को बारिश से मक्की की फसल को भारी नुक्सान हुआ है। इससे किसानों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम के समय क्षेत्र में एकाएक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि करीब आधे घंटे में मक्की की 50 प्रतिशत से अधिक फसल जमीन में बिछ गई। सबसे अधिक नुक्सान आयल पंचायत में हुआ है। यहां मक्की की 90 प्रतिशत फसल काे नुक्सान हुआ है।
जोरदार बारिश के चलते उनकी महज 10 प्रतिशत फसल खेतों में बची है और बाकी की फसल जमीन पर गई बिछ
आयल पंचायत के किसानों अली मोहम्मद, प्रबी राम, उत्तम सिंह, रूमी लाल, खेती राम, जान मोहम्मद, ब्रिज लाल, खेती राम व सोहन लाल ने बताया कि जोरदार बारिश के चलते उनकी महज 10 प्रतिशत फसल खेतों में बची है और बाकी की फसल जमीन पर बिछ गई है। इससे उनके सामने अनाज व मवेशियों हेतु चारे की चिंता खड़ी हो गई है। किसानों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग उठाई है, ताकि वे अनाज सहित पशुओं के लिए चारा खरीद सकें। आयल पंचायत प्रधान शुक्रदीन ने बताया कि इलाके में हुई जोरदार बारिश ने किसानों की मक्की पर कहर बरपाया है।