चुराह (चंबा)। क्षेत्र में भेड़-बकरियां चराने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसा डांड जीरो पॉइंट के समीप हुआ। विरेंद्र कुमार (36) पुत्र अमर सिंह गांव डांड डाकघर डुगली तहसील चुराह का रहने वाला था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट...
Chamba | Crime/Accident | 04 Aug 2026 | 63 Views
डलहौजी (चंबा)। बरसात की छुट्टियों के बाद डलहौजी के निजी स्कूल मंगलवार से खुलने जा रहे हैं। स्कूल खुलने के साथ ही शहर में एक बार फिर विद्यार्थियों की चहल-पहल और रौनक लौटेगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिन से अवकाश के चलते निजी स्कूल बंद थे। अब स्कूल खुलने के साथ ही विद्यार्थियों, अ...
देश आज आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और तेज रफ्तार एंबुलेंस नेटवर्क की बात करता है लेकिन मैहला क्षेत्र का लोहा गांव अब भी कंधों पर चल रही जिंदगी की तस्वीर पेश कर रहा है। 45 वर्षीय बीमार जोगिंदर को तीन किलोमीटर तक पालकी में उठाकर घर पहुंचाना पड़ा। यह घटना सिर्फ एक मरीज की बेबसी नहीं,...
विकास खंड तीसा के 15 गांवों के 35 किसानों को 105 मधुमक्खी पालन बॉक्स (डिब्बे) और शहद निकालने के लिए आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना द हंस फाउंडेशन की ओर से संचालित कार्यक्रम के तहत मधुमक्खी पालन बॉक्स और शहद निकालने के उपकरण दिए गए। इस पहल का उद्देश्य किस...
परवाणू-सोलन हाईवे पर स्थित भूस्खलन-संवेदनशील चक्कीमोड़ के पहाड़ को सुरक्षित करने का कार्य पूरा हो गया है। निर्माण कंपनी एसआरएम ने यह काम किया है। कंपनी का दावा है कि इस बरसात में पहाड़ नहीं दरकेगा और यातायात बिना बाधा के चलेगा। कंपनी अधिकारियों के अनुसार, पहाड़ को सुरक्षित करने...
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को चंबा विधानसभा क्षेत्र को 333.25 करोड़ रुपये की लागत वाली 26 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के माध्यम से मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को नई गति देने का संकल्प...
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर सुबह हुई घटना, दोनों ओर लगीं वाहनों की कतारें प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी, मिंजर मेला देख लौट रहे लाेग रहे परेशान बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के समीप मलूड़ा में रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे टिपर और निजी बस की आम...
Chamba | Crime/Accident | 03 Aug 2026 | 40 Views
हिमाचल प्रदेश में बीती रात को कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई है. शिमला के रामपुर से सटे कुल्लू जिले के निरमंड में भारी बारिश की वजह से फ्लैश फ्लड आया है. यहां पर निरमंड में टिकरी कैंची का नाला उफान पर है और छोए-छोए नाले ने रौद्र रूप दिखाया है. भारी बारिश और भूस्खलन से निरमंड खं...
Chamba | Crime/Accident | 03 Aug 2026 | 36 Views
चंबा के बनीखेत-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। बोंखरी मोड़ के पास सीमेंट से भरा ट्रक पलटने से बिजली का पोल टूट गया, जिससे कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं नाल्डा पुल के पास एक पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिर गया। दोनों घटनाओं में किसी के घायल होने...
Chamba | Crime/Accident | 01 Aug 2026 | 142 Views
उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने जिले में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले को विभिन्न क्लस्टरों में विभाजित कर प्रत्येक क्षेत्र के अनुसार विपणन रणनीति तैयार की जाए, ताकि किसानों को उन...
मिंजर मेले में स्वयं सहायता समूह के स्टॉल में पड़ रहे डाके चंबा। मिंजर मेले के दौरान चौगान में लगाए स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों से चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। एक स्वयं सहायता समूह की महिला जहां आठ चंबा रुमाल चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। एक अन्य स्टॉल संचालक ने भी...
इस साल स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जिले के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। पहली बार सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल खोलने के निर्देश जारी किए हैं। सभी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सरकार के निर्...
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्धाज ने की। अंकुश भारद्धाज ने शानदार गायकी के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा अनुजा सूद ने...
Chamba | Entertainment | 31 Jul 2026 | 262 Views
चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को विश्वप्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर एडीएम भरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में यात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारियों तथा लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न महत...
कस्बे के पुराने डाकघर के समीप गुरुवार को डलहौजी गैस सर्विस के वाहन में मांग के अनुरूप गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौके पर पहुंच गए, जिससे लंबी कतारें लग गईं। भीड़ बढऩे के कारण कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण...