चंबा-पठानकोट एनएच पर भट्टी नाला में प्रस्तावित पुल निर्माण के लिए अनुबंधित श्रम लाइसेंस हासिल करने के मामले में जिला श्रम अधिकारी चंबा ने मैसर्स ओमप्रकाश शर्मा एंड संस, दौलतपुर चौक ऊना को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने ठेकेदार से पूछा है कि हिमाचल प्रदेश अनुबंध श्रम नियम,...
कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलमार्ग पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे धर्मपुर से शिमला के बीच अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। टकसाल के पास रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद फिलहाल धर्मपुर से शिमला के बीच केवल एक ट्रेन चल रही है। नवरात्र और त्योहारी सीजन में य...
हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कांगड़ा असंगठित अर्थव्यवस्था का पावरहाउस बनकर उभरा है। केंद्र सरकार के पहले जिला-स्तरीय गैर-निगमित क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण-2025 के अनुसार प्रदेश के कुल गैर-निगमित गैर-कृषि प्रतिष्ठानों में अकेले कांगड़ा की हिस्सेदारी 19.02 फीसदी है।...
ऐतिहासिक चौगान में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में चंबा, कीड़ी, मलाल, उदयपुर समेत कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 400 मीटर लड़कों की रिले दौड़ में चंबा की टीम प्रथम रही। टीम मे...
खड्डी पर दौड़ते धागों के बीच रीना राणा केवल चंबा शॉल नहीं बुन रहीं, बल्कि जिले की पारंपरिक कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम भी कर रही हैं। होली की रहने वाली रीना पिछले 15 वर्षों से चंबा शॉल और खड्डी के काम से जुड़ी हैं। इस हुनर ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया तो उन्होंने इसे अपने त...
पर्यटन नगरी खज्जियार की पहचान हरे-भरे जंगल और प्राकृतिक खूबसूरती से है, लेकिन इन्हीं जंगलों में कचरे के ढेर ने पूरी तस्वीर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन्य प्राणी अभ्यारण्य क्षेत्र में कचरा फैलाने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 14 होटल संचालकों और वन्य प्राणी विभाग को नोटिस...
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक हृदय विदारक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ मिट्टी से भरा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर घरों पर जा गिरा. इस दर्दनाक घटना में एक माँ और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार...
Una | Crime/Accident | 05 Oct 2026 | 42 Views
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लंबे वीकेंड के चलते पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांधी जयंती और उसके बाद शनिवार व रविवार की छुट्टियों के कारण दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से हजारों...
नगर पंचायत बनीखेत से कंडा गांव को जाने वाली सडक़ इन दिनों बदहाली का शिकार है। सडक़ पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं और कई स्थानों पर बजरी उखडक़र बाहर आ गई है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार लोक निर्माण वि...
मंगला में चोरों ने शनिवार रात एक किराये के कमरे का ताला तोड़ दिया, लेकिन भीतर खंगालने पर हाथ लगे सिर्फ 600 रुपये। शिक्षक के घर जाने के बाद चोरों ने कमरे में प्रवेश किया और सामान से तोड़-फोड़ की। रविवार सुबह शिक्षक के लौटने पर ताला टूटा और सामान बिखरा मिलने से वारदात का पता चला।...
सड़क के किनारे बिखरी दवाइयों की खाली पैकिंग और उनके जले अवशेष। पास ही मेडिकल कॉलेज का नया भवन। यह दृश्य अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। सरोल पंचायत में नए मेडिकल कॉलेज भवन के साथ सड़क के किनारे कथित तौर पर बायोमेडिकल वेस्ट जलाए जाने का मामला सामने आया है। मौके पर दवाइयों का जल...
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) जिला कमेटी चंबा ने बुधवार को वामपंथी दलों के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)...
बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पांच और सहायिका के 16 रिक्त पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला अक्षय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार...
तीसा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक हुई। इसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला विशेष रूप से शामिल हुए। चुराह पहुंचने पर युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष मिलाप, भंजराडू मंडल...
एक सप्ताह में जांच पूरी होने के आश्वासन के बाद कार्रवाई के इंतजार में एक माह गुजर गया, लेकिन मामला जस का तस रहा। बुधवार को एचआरटीसी कर्मचारियों का सब्र टूट गया। कर्मचारी वर्कशॉप परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने निगम प्रबंधन को वीरवार सुबह नौ बजे तक कार्रवाई...